पीसीसी सड़क का शिलान्यास, लोगों को होगी सहूलियत
उरीमारी पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। यह सड़क माइनस क्वार्टर से गौरी शिव शंकर मंदिर होते हुए बी टाइप क्वार्टर तक बनेगी। सड़क निर्माण पर 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत आएगी, जो मुखिया फंड से होगी। स्थानीय लोगों ने इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।

उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। यह सड़क माइनस क्वार्टर से गौरी शिव शंकर मंदिर होते हुए बी टाइप क्वार्टर तक बनेगी। इस सड़क के निर्माण पर करीब 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत आएगी, जो मुखिया फंड के माध्यम से बनेगी। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सह पंचायत प्रतिनिधि राजू यादव ने नारियल फोड़कर किया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से बी टाइप और दोतल्ला क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
साथ ही श्रद्धालुओं को गौरी शिव शंकर मंदिर तक पहुंचने और पूजा-अर्चना करने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे क्षेत्र में आवागमन और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। शिलान्यास के मौके पर सीताराम किस्कू, कानू मरांडी, डॉ सुनील कुमार, डॉ जीआर भगत, आर के सिंह, रामलखन साव, तालु बेसरा, अशोक यादव, चंदू जायसवाल, भोला रविदास, अशोक कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, नाथू प्रसाद, विनय चौहान, जागेश्वर बेदिया, मोहित सिंह, प्रकाश कुमार, नूर मोहम्मद और अफरोज खान के अलावा कई अन्य लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


