पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
सुइयाडीह में रविवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिप सदस्य पिंकू देवी ने नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया। 700 फीट लंबी सड़क का निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र से सरना स्थल तक किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। कई स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सुइयाडीह में रविवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डाड़ी भाग 2 की जिप सदस्य पिंकू देवी ने नारियल फोड़कर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया आंगनबाड़ी केंद्र से सरना स्थल तक 700 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जिप सदस्य ने कहा इससे गांव के लोगों को सुविधा होगी। इस अवसर पर सोहराय किस्कू, सुनील किस्कू, धनु टुडू, संजय टुडू, थुड़का टुडू, अजय हेम्ब्रम, सावित्री सोरेन, तालकु देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


