पूर्व विधायक का तीन दिवसीय प्रदर्शन स्थगित

Jan 18, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

पूर्व विधायक का तीन दिवसीय प्रदर्शन स्थगित

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रदूषण के खिलाफ रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने तीन दिवसीय प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसका शुभारंभ 20 जनवरी को होना था। जिसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। इस बाबत पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि शहर में प्रदूषण की बढ़ोत्तरी को लेकर हमनें बिहार फाउंड्री प्राइवेट लिमिटेड (बीएफसीएल) प्रबंधन को मुख्य रुप से जिम्मेवार माना था। इसे लेकर प्लांट प्रबंधन ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। इसमें प्रदूषण की रोकथाम को लेकर सभी सुझाव मानने की बात कही गई है। इसलिए वार्ता में शामिल होना श्रेयस्कर प्रतीत होता है। यदि वार्ता में प्रदूषण की रोकथाम के विषय पर संतोषजनक सहमति नहीं बनती है तो पुन: आंदोलन की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।