पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार रविवार को लगेगा
पतरातू, निज प्रतिनिधि। पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार रविवार को लगेगा। उक्त जानकारी पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रति

पतरातू, निज प्रतिनिधि। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार रविवार को लगेगा। उक्त जानकारी पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने प्रेस बयान जारी कर दी। कहा है कि बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आदेशानुसार सभी को सूचित करना है कि अंबा प्रसाद जी का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार रविवार को लगेगा ।शनिवार को अंबा प्रसाद को किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में रहने के कारण शनिवार को स्थगित कर दिया गया है। सिर्फ इस सप्ताह एक दिन परिवर्तन किया जा रहा है। जो शनिवार के जगह रविवार को लगाया जाएगा ।इसलिए
आम जनता से अपील है कि रविवार को पीटीपीएस स्थित अंबा प्रसाद जी के आवासीय कार्यालय में पहुंचकर अपने-अपने समस्याओं का निष्पादन करा सकते हैं । इसके बाद हर सप्ताह शनिवार को ही अंबा प्रसाद जी का जनता दरबार लगेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


