Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsFormation of Manrega Employee Union Committee in Gola Block Meeting
गोला में मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने बालेश्वर

गोला में मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने बालेश्वर

संक्षेप:

गोला प्रखंड कार्यालय में ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक हुई, जिसमें मनरेगा कर्मचारी संघ की प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। बालेश्वर महतो को अध्यक्ष, विजय महतो उपाध्यक्ष, और रंजीत कुमार सचिव चुना गया। महतो...

Wed, 10 Sep 2025 12:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक बीपीओ विकास कुमार पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मनरेगा कर्मचारी संघ की प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बालेश्वर महतो अध्यक्ष, विजय महतो उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार सचिव, संगीता बेदिया कोषाध्यक्ष, अशीष कुमार मानकी मीडिया प्रभारी, बीपीओ कामाख्या प्रसाद संरक्षक चुने गए। नवचयनित अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने कहा कि बहुत कम मानदेय में रोजगार सेवक ग्राम पंचायतों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सरकार को सोंचना चाहिए कि इस महंगाई के दौर में रोजगार सेवकों को अपना परिवार का खर्च चलाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकार रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए नौकरी दे। जिससे रोजगार सेवकों को अपना परिवार चलाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों का आए दिन पंचायतों में काम करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मामले में अधिकारियों को दखल देकर रोजगार सेवकों की समस्याओं को हल कराना चाहिए। जिससे रोजगार सेवक मनरेगा योजनाओं का काम सही ढंग से करा सके। मौके पर विजय कुमार साहू, जितेंद्र कुमार शर्मा, अरुण राम, किसन महतो, दिलदार महतो, मो शमीम अंसारी, संदीप दास, विजय महतो, मो हसीब सहित दर्जनों उपस्थित थे।