
मृतक के परिजन को मिला मुआवजा
संक्षेप: मांडू वन क्षेत्र के कजरी गांव निवासी बाबुराम मांझी (62 वर्ष) की मृत्यु के बाद उनके परिवार को वन विभाग द्वारा काम क्रिया के लिए दस हजार रुपए का मुआवजा दिया गया। बाबुराम का शव जंगल में मिला था। वन विभाग...
केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू वन क्षेत्र के कजरी गांव निवासी मृतक बाबुराम मांझी (62 वर्ष) के परिजन को काम क्रिया के लिए शुक्रवार को वन विभाग की ओर से दस हजार रुपए मुआवजा के प्रथम राशी का भुगतान किया गया। मृतक चुरचू प्रखंड के कजरी गांव के रहने वाला था। इस संबंध में वन विभाग के मांडू रेंजर बटेश्वर पासवान और एसबीओ विकास उरांव ने बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र में गजराज के होने की सूचना मिला था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों को भगाने का काम किया था। बाबुराम मांझी का शव जंगल में मिला। जिसके बाद उसे शुक्रवार को काम क्रिया के लिए दस हजार रुपए का राशि दिया गया है।

शेष मुआवजा के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




