Ramgarh News: खेल से युवाओं में अनुशासन, एकता और खेल भावना का होता है विकास
Ramgarh News: खेल से युवाओं में अनुशासन, एकता और खेल भावना का होता है विकास दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के बोगई में भगवान बिरसा मुंडा, शहीद नीलांबर-पीतांबर

Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के बोगई में भगवान बिरसा मुंडा, शहीद नीलांबर-पीतांबर एवं स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथा दिन जोन्हा रांची बनाम अमित अलकतरा रामगढ के बीच मैच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर सेमीफाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ किया।
खेल का महत्व
इस अवसर पर सुधीर मंगलेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारे और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का माध्यम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से अपील کرتے हुए कहा कि आज के दौर में युवा मोबाइल की दुनिया में अधिक समय न बिताएं, बल्कि मोबाइल की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान में फिजिकल खेलों की ओर आगे बढ़ें। खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। इधर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 1-0 से अमित अलकतरा ब्रदर्स रामगढ़ की टीम विजयी रही। मौके पर युगलकिशोर महतो, रामप्रसाद महतो, जयनद करमाली, अजय कुमार भोगता, कृष्णा मुंडा, बबलू सिंह, विजय मुंडा, पियारी मुंडा, भोला गंझू, मोहित मुंडा, दिनेश कुमार भोगता, नितिश मुंडा, अभिषेक मुंडा, किशोर मुंडा, संजय महली, धनेश्वर मुंडा सहित दर्जनों उपस्थित थे।

