पांच दिवसीय सिद्धू कान्हू फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
आदिवासी सामाजिक एवं शैक्षणिक सस्थान संबंध संथाल उपेल क्लब हेसागढा के तत्वावधान में भगवन बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय 10 वां सिद्धू कान्हू फुटबॉल प्रतियोगिता का...
आदिवासी सामाजिक एवं शैक्षणिक सस्थान संबंध संथाल उपेल क्लब हेसागढा के तत्वावधान में भगवन बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय 10 वां सिद्धू कान्हू फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हेसागढा फुटबॉल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, विषिष्ट अतिथि महासचिव फागू बेसरा, केन्द्रीय सदस्य राजकुमार महतो द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबाॅल को किक मार कर किया गया। उदघाटन मैच बीटीटीएचएम रामगढ़ और एसटीसी हेसागढ़ा के बीच खेला गया। जिसमे एसटीसी हेसागढा 3-2 से विजय रहा। मैच में कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। मौके पर हेसागढ़ा के पुर्व मुखिया एतो बास्के, सुखदेव महतो, मेवालाल महतो, क्लब अध्यक्ष मनिष हंसदा, सचिव सह हेसागढा पंचायत के उपमुखिया सनु मदन सोरेन, कोषाध्यक्ष रूपलाल मरांडी, सदस्य अमित हंसदा, सुरेश टुडू, दशरथ हंसदा, प्रदीप सोरेन, चुनूराम बेसरा, नेहरू हंसदा, दासो हेम्ब्रोम, सुरेशचंद्र पटेल सहित सैकडों खेल प्रेमी मौजूद थे।