ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मगनपुर तालाब में मरने लगी है मछलियां, मछली पालक परेशान

मगनपुर तालाब में मरने लगी है मछलियां, मछली पालक परेशान

मगनपुर स्थित सरकारी तालाब की मछलियां अज्ञात बिमारी से मरने लगी है। जिससे मछली पालक काफी परेशान हैं। मत्स्य विभाग ने इस तालाब को तीन वर्षों के लीज पर...

मगनपुर तालाब में मरने लगी है मछलियां, मछली पालक परेशान
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 23 Oct 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

मगनपुर स्थित सरकारी तालाब की मछलियां अज्ञात बिमारी से मरने लगी है। जिससे मछली पालक काफी परेशान हैं। मत्स्य विभाग ने इस तालाब को तीन वर्षों के लीज पर गोला मत्स्य जीवी सहयोग समिति बरियातु को दिया गया है। तालाब की मछलियां मरने से मत्स्य पालकों को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। मछली पालक गोपाल चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह तलाब के निरीक्षण के लिए पहुंचा तो देखा तालाब की सैकड़ों मछलियां मरा पड़ा है। इसे देख कर ठेकेदार हैरान रह गया। काफी संख्या में मछलियां मर कर पानी के उपर पड़ी थी। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से मरी हुई मछलियों को तालाब से बाहर निकाला। मछली पालकों का कहना है कि तालाब में मत्स्य पालन में हजारों रूपए खर्च हो चुके हैं। मछली मरने से काफी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है कि किस वजह से मर रही है। उन्होंने आशंका जताते हुए बताया कि संभवत: किसी ने तालाब में जहर डाल दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें