Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsFish Seed Distribution Program Launched at Bhairavi Reservoir by Local MLA
मछली पालन में सरकार करती है मदद, उठाएं योजनाओं का लाभ: विधायक

मछली पालन में सरकार करती है मदद, उठाएं योजनाओं का लाभ: विधायक

संक्षेप:

भैरवी जलाशय में जिला मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ममता देवी ने 7.50 लाख मछली बीज छोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है और मत्स्य पालन से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Jan 22, 2026 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

दुलमी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के भैरवी जलाशय में जिला मत्स्य विभाग ने मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी उपस्थित रही। इस अवसर पर उन्होंने भैरवी जलाशय में 7.50 लाख मछली बीज छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ करना है। मत्स्य पालन जैसे संसाधन आधारित कार्यों से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि भैरवी जलाशय से जुड़े स्थानीय विस्थापितों और आसपास के ग्रामीणों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आगे कहा कि सरकार उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं का समुचित उपयोग कर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर न केवल रोजगार सृजन होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी अरुण चौधरी, 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता सुधीर मंगलेश, मुखिया राजीव मेहता, बीटीएम अनुप्पमा टोपनो, मनोज पुझर, चरण केवट, अरविंद कुमार, करदीप महतो, सुदेश महतो, नरेंद्र सिन्हा, छोटन कुमार, सुनिल चक्रवर्ती सहित कार्यक्रम में जिला मत्स्य विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण एवं मत्स्य सहयोग समिति के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान लोग डैम में वोटिंग का लुत्फ उठाया।