स्कॉलर्स हाई में अग्नि सुरक्षा जागरूकता और सी पीआर पर मॉक ड्रिल
रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, प्रतिनिधि। मरार (रामगढ़) रांची रोड स्थित चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय में जिला अग्निशमन सेवा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू की ओर से अग्निशमन दल का परिचय विद्यार्थियों से कराने के साथ हुई। जिसमें फायर ऑफिसर महेंद्र, अब्बास अली , सकलदेव यादव , दिनेश कुमार गुप्ता - लीडिंग ऑफिसर रहे । वर्ष 1944 में अग्निकांड के दौरान शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है।
अग्निशमन अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने, धुएं से बचने के लिए झुककर चलने तथा सुरक्षित स्थान की ओर जाने के व्यावहारिक उपाय बताए। मॉक ड्रिल के माध्यम से इमरजेंसी एग्जिट का महत्व समझाया गया। बताया गया कि आपदा के समय लिफ्ट का प्रयोग न कर सीढ़ियों का उपयोग करना चाहिए। अग्निशामक यंत्रों के प्रकार एवं उनके उपयोग की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि वाटर आधारित यंत्र कागज, लकड़ी, कपड़े में लगी आग के लिए, फोम (एफफफ) ज्वलनशील तरल पदार्थों के लिए, (सीओ₂) विद्युत उपकरणों में लगी आग के लिए तथा ड्राई केमिकल पाउडर (डीसीपी) बहुउद्देश्यीय उपयोग के लिए प्रभावी होते हैं। इसके साथ ही विद्युत सुरक्षा, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखने, तथा फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को उनके सही उपयोग का अभ्यास कराया। सीपीआर पर मॉक ड्रिल करते हुए बताया गया कि जीवन बचाने की कला को व्यवहारिक रूप में सिखाकर आत्मविश्वास और तत्परता बढ़ाता है। विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपदा के समय संयम, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों नेउत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


