ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़लकड़ी टाल में लगी आग, लाखों का नुकसान

लकड़ी टाल में लगी आग, लाखों का नुकसान

बिजुलिया तालाब रोड के दिनबंधु नगर में बुधवार की अहले सुबह के 4 बजे लकड़ी टाल में आग लग गई। आग लगने के बाद मुहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच...

लकड़ी टाल में लगी आग, लाखों का नुकसान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 25 Aug 2022 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि।

बिजुलिया तालाब रोड के दिनबंधु नगर में बुधवार की अहले सुबह के 4 बजे लकड़ी टाल में आग लग गई। आग लगने के बाद मुहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल वाहन पहुंच कर आग को बुझाया। अगजनी से लकड़ी के जलने से लाखों क नुकसान बताया जा रहा है। इसे लेकर दीनबंधु नगर निवासी राज कुमार शर्मा उर्फ संतोष शर्मा ने बताया कि अहले सुबह करीब 4 बजे उनके बंद लकड़ी टाल में आग लग गई। आग के तेजी से फैलने से उनके परिवार के सदस्य जग गए। वहीं पड़ोस के लोग भी जग गए और आग को बुझाने में लग गए। लकड़ी टाल कैंपस में ही संतोष शर्मा का घर है। एक हिस्से के खुले में रखे लकड़ी जल गई। लोगों के सहयोग से घंटो मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें