Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsFire Accident on Expressway Driver Trapped in Cabin due to Short Circuit
गोला में शॉट सर्किट से हाईवा में लगी आग, चालक घायल

गोला में शॉट सर्किट से हाईवा में लगी आग, चालक घायल

संक्षेप:

भारत माला परियोजना के तहत गोला, रांची से बोकारो धनबाद तक निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर एक हादसे में हाइवा चालक जगेश्वर महतो गंभीर रूप से जल गए। यह घटना बुधवार रात को हुई जब हाइवा में शॉर्ट सर्किट के कारण...

Oct 04, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। भारत माला परियोजना से ओरमांझी रांची से गोला होते हुए बोकारो धनबाद तक निर्माणाधिन एक्सप्रेसवे सड़क पर कार्यरत एक हादवा पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में हाइवा चालक केबिन में फंस गया, जिससे वह जलकर गंभीर रुप से हो गया। घायल चालक की पहचान पेटरवार थाने की चरगी निवासी 45 वर्षीय जगेश्वर महतो पिता निर्मल महतो के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार देर रात को उस समय हुई, जब हाइवा महलीडीह स्थित क्रशर में सड़क निर्माण के लिए गिट्टी लोड करने गया था। इसी दोरान अचानक हाइवा में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। घायल चालक को कंपनी ने रांची के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।