टोंगी पंचायत में वित्तीय साक्षरता दिवस मनाया गया

Feb 12, 2026 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

डाड़ी प्रखंड के टोंगी पंचायत में वित्तीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस दौरान बैंकिंग को सुरक्षित और सुलभ बनाने के उपाय बताए गए। डिजिटल युग में रंगोली और मेहंदी के माध्यम से केवाईसी, बैंकिंग फ्रॉड और धोखा धड़ी से बचने की जानकारी साझा की गई। मुखिया रिंकी देवी और अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

टोंगी पंचायत में वित्तीय साक्षरता दिवस मनाया गया

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के टोंगी पंचायत में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बैंकिंग को सुरक्षित और सुलभ बनाने के बारे में बताया गया। साथ ही डिजिटल युग में रंगोली और मेहंदी के कार्यक्रम करके केवाईसी, बैंकिंग फ्रॉड बचत और धोखा धड़ी से बचने के उपाय और अनजान लिंक को बचाने के उपाय बताए गए। डिजिटल ट्रांजिशन के दौर में सतर्कत रहने के लिए अपील किया गया। इस अवसर पर टोंगी पंचायत की मुखिया रिंकी देवी, स्वधार फाइनक्सेस से ट्रेनर चंदन कुमार, पंचायत सेवक, रोज़गार सेवक, पंचायत सहायक, बैंक ऑफ इंडिया के बीसी ओर सुलेखा देवी, अंजू देवी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।