गोला में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर निकाली जागरुकता रैली

Feb 09, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला सीएचसी व सोसोकलां में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरुकता अभियान चलाया।

गोला में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर निकाली जागरुकता रैली

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सीएचसी व सोसोकलां में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरुकता अभियान चलाया। यह जागरुकता रैली मुखिया मो लईक आलम के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें फाइलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान 10 से 25 फरवरी तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाए जा रहे फाइलेरिया दवा सेवन अभियान को सफल सफल बनाने का संदेश दिया गया। मुखिया ने सभी को दवा की खुराक लेने की अपील करते हुए ने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर गंभीर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह अभियान 10 से 25 फरवरी तक सहिया, सेविका व स्वास्थ्य कर्मी डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाएंगी। मौके पर संगीता लकड़ा, किरण देवी, गीता देवी, रशीदा खातुन, शीला देवी, मुसर्रत प्रवीन, उर्मिला देवी, रीमा देवी, ललीता देवी आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।