Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsFatal Accident on Ramgarh-Bokaro Highway Van Driver Killed One Injured
आज्ञात वाहन के टक्कर में मालवाहक वैन गाड़ी के चालक की मौत, एक गंभीर

आज्ञात वाहन के टक्कर में मालवाहक वैन गाड़ी के चालक की मौत, एक गंभीर

संक्षेप:

गोला, निज प्रतिनिधि।रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर चक्रवाली स्थित चौधरी लाइन होटल के पास शुक्रवार को आज्ञात वाहन के टक्कर में मालवाहक वैन गाड़ी के चालक

Jan 09, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर चक्रवाली स्थित चौधरी लाइन होटल के पास शुक्रवार को आज्ञात वाहन के टक्कर में मालवाहक वैन गाड़ी के चालक की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक वैन के केबिन में फंस गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद 1033 एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया। जहां पर सीएचसी के चिकित्सक डॉ हिदायतुल्लाह ने बरकट्ठा हजारीबाग निवासी चालक गौतम ऋषि पिता राजेश यादव 30 वर्ष को मुत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि उसी गांव के घायल निशांत कुमार पिता सुरेश प्रसाद को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अहले सुबह मालवाहक वैन गाड़ी रोमगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान बोकारो की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर की सीट के बगल वाली सीट पर बैठा निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर चालक की मौत की सूचना मिलने के बाद थाना पहुंचे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहक की तलाश की जा रही है।