ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़किसानों को धान में लगने वाले रोग की दी गई जानकारी

किसानों को धान में लगने वाले रोग की दी गई जानकारी

गोला प्रखंड के मगनपुर गांव में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर आत्मा संस्था के परियोजना निदेशक प्रवीण सिंह ने किसानों को धान में लगने वाले रोग व इससे बचाव के उपाय बताये। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल...

किसानों को धान में लगने वाले रोग की दी गई जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 29 Oct 2020 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला प्रखंड के मगनपुर गांव में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर आत्मा संस्था के परियोजना निदेशक प्रवीण सिंह ने किसानों को धान में लगने वाले रोग व इससे बचाव के उपाय बताये। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल किसानों से खास तौर पर कृषि से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान किसानों से धान में लगने वाले रोग को लेकर जानकारी ली गई। साथ ही धान लगे खेतों में पहुंच कर रोगग्रस् धान फसल का अवलोकन करने के बाद इसके बचाव के उपाय बताये। इस दौरान उन्होंने आत्मा परियोजना से किसानों को अनुदान में दी जा रही सरसों बीज, प्रधानमंत्री किसान निधि और मिट्टी जांच कराने की जानकारी दी गई। इसके बाद किसानों के बीच कीटनाशक दवा का वितरण किया गया। मौके पर बीटीएम अफताब आलम, संजय कुमार, ललन कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें