एफपीओ गोला दर्पण को मिला 11.49 लाख की प्रोत्साहन राशि
रांची के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान उत्पादक संगठन के कार्यक्रम में गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 11 लाख 49 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह अनुदान किसानों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

गोला, निज प्रतिनिधि। रांची के कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किसान उत्पादक संगठन को सहायता अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में शुक्रवार को गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को प्रोत्साहन राशि दिया गया। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एफपीओ गोला दर्पण को 11 लाख, 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को बाजार, संसाधन और उचित मूल्य उपलब्ध कराने का मार्ग सशक्त होता है। इस दौरान कई किसानों ने गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को मिली प्रोत्साहन राशि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। इसे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
यह अनुदान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि किसानों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत पहल है। कार्यक्रम में कृषि सचिव भोर सिंह यादव, जीएम नाबार्ड आरएस भगवानी, डीजीएम एसएलबीसी, सिद्धकोफेड के सचिव राकेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर कंपनी के एमडी नव कुमार महतो, सुरेंद्र महतो, ब्रज किशोर महतो, अनिल महतो, मनोज महतो, टेकलाल महतो, सर्वेश्वर महतो, विजय रजवाड़, गोपेश्वर महतो, नरेश महतो समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


