Ramgarh News: उपायुक्त से खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: - प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर सौंपा मांग पत्र झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Ramgarh News: उपायुक्त से खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग

Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ के जिला प्रवक्ता पांडव महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचा। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा। जिला प्रवक्ता पांडव महतो ने कहा कि किसानों को खाद-उर्वरक निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस खाद की सरकारी कीमत ₹266.50 निर्धारित है, उसके लिए किसानों से कथित तौर पर 400 से ₹450 तक वसूले जा रहे हैं। इससे गरीब एवं छोटे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मामले की गंभीरता से जांच कराकर निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने तथा मनमानी कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर टीम गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला सचिव अमरदीप चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य तपन कुमार महतो, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो सहित दर्जनों ग्रामीण किसान मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: उपायुक्त से खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग