ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़ किसानों को हुआ दोहरा मार, बारिश ने उतार दी रही सही कसर

किसानों को हुआ दोहरा मार, बारिश ने उतार दी रही सही कसर

- गुरुवार की शाम जम कर हुई बारिस ने खोतों में बरपाया कहर अच्छी वर्षा होने के बावजूद धान की खड़ी फसल में रोग लग गया है। जिला भर में किसानों के बीच हाहाकार मचा है। वहीं गुरुवार की शाम हुई जोरदार बारिश...

 किसानों को हुआ दोहरा मार, बारिश ने उतार दी रही सही कसर
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 24 Oct 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

अच्छी वर्षा होने के बावजूद धान की खड़ी फसल में रोग लग गया है। जिला भर में किसानों के बीच हाहाकार मचा है। वहीं गुरुवार की शाम हुई जोरदार बारिश ने और भी बर्बादी का कहर ढाया है। खेतों में रहि सही कसर उतार दी है। खेत में बारिश काअसर इस कदर हुआ है कि लहलहाती फसले जमीन पर सिमट गए।जैसे खतों में फसलों की बालियां सो रही हो। इस वर्ष धान के पैदावार होने की उम्मीद ही नही बचा है। धान के पौधों में बालियां बहुत अच्छी लगी पर बलियों के पकने के समय ही फसलों पर अनजाना रोग ऐसा छाया लगा कि पूरी खेत ही ही झुलस रही है। बालियों में दाने पकने से पहले पूरे दाने खखरी में बदल गए। खेत में रोग लगा है जो चहूंओर फैलता ही जा रहा है। पूरी खेत की फसल एक दो दिन में ही अपनी चपेट लेकर लील रहा है। देखते देखते एक खेत से दूसरे-तीसरे खेतों तक रोग पहुंच रहा है। बचाव को लेकर कोई उपाय नही सूझ रहा। हर तरफ यही स्थित बनी है, किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। क्या करें क्या न करें किसानों के समक्ष असमंजस की स्थिति बनी हैं। धान के पौधों में छोटे छोटे काले काले विषैले तितली के आकार के हजारों कीड़े दिखें जा रहें है। जो फसलों को चटकर रहा है। बारिस से हमर तो एगो खेतवा चौपट होइ गइल:-------बुढखुखरा ग्राम निवासी सुमित्रा महतो कहती है गुरुवार की बारिस से हमर तो एगो पूरें खेतवा चौपट होइ गइल। ढाई एकड़ जमीन में धान बर्बाद हो रहल है। सुरेंद्र कुमार महतो के खेत की स्थिति भी यही है। गांव के सैकड़ों एकड़ खेत बर्बादी के कगार पर है। बाबुलाल महतो, रामेश्वर महतो आदि हर किसान का यही रोना है। कंजगी ग्राम निवासी बसंती देवी बताती है उनकी लहलहाती खेत में अचानक तुषारापात हुआ है। धान में रोग लगा है जो फैलता जा रहा है। फसल अच्छी होने की उम्मीद ही समाप्त हो रही है। तेलियातू गांव की राधा देवी की खेत की फसल बर्बाद हो रहें है। मनुआ ग्राम की मोहरी देवी की खेत को भारी नुक्सान हो गया है। कंजगी ग्राम निवासी महिला संगठन एपवा जिला अध्यक्ष क्रांति देवी का कहना है कि जिला भर में हजारों एकड़ भूमि पर लगी फसल बर्बाद हो रही है। सरकारी सहयोग मिलने नउम्मीद की स्थिति है। धान के खेत में फैल रही रोग जिसे झुलसा रोग कहा जा रहा है। सरकार की ओर से काई फहल नही हो रही है। तत्काल किसानों को क्षतिपूर्ति मिले किसानों को मुआवजा दिया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें