Ramgarh News: मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने चलाया पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान
Ramgarh News: रामगढ़ कैंट में मारवाड़ी युवा मंच की चेतना शाखा ने पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में पर्यावरण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। सदस्यों ने पौधारोपण किया, और स्वच्छता गतिविधियों के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। सभी ने पौधों की रखरखाव का संकल्प लिया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Ramgarh News: रामगढ़ कैंट, निज प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट की चेतना शाखा की ओर से रविवार को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में पर्यावरण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान में शाखा के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया और पूर्व में लगाए गए पौधों को जल देकर उनकी देखभाल की। साथ ही सभी ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों के पूर्ण रूप से विकसित होने तक उनकी नियमित सेवा, संरक्षण और देखरेख की जाएगी।
स्वच्छता अभियान के तहत सदस्यों ने आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


