Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsEnhanced Rice Procurement Facilities for Farmers in Ramgarh District
दो सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों का उपायुक्त करेंगे जांच

दो सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों का उपायुक्त करेंगे जांच

संक्षेप:

--किसान अपने से भी कर पाएंगे स्लॉट बुक झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Dec 13, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़। जिले में इस बार धान अधिप्राप्ति केंद्र यानी पैक्स में किसानों के लिए सहूलियत बढ़ा दी गई है। साथ ही ये भी तय कर दिया गया है कि एक किसान अधिकतम दो सौ क्विंटल ही अपना धान, धान अधिप्राप्ति केंद्र में जमा करा सकते हैं। ताकि अधिक से अधिक किसानों को सरकार का समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। अपवाद में अगर कोई किसान अपना दो सौ क्विंटल से अधिक धान पैक्स में बेचना चाहता है तो उपायुक्त की ओर से स्थानीय जांचोपरांत अनुमति प्रदान करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद ही उस किसान से धान लिया जाएगा और उसको धान की राशि का भुगतान किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

--किसान अपने से भी कर पाएंगे स्लॉट बुक जिले में निबंधित किसान इस बार अपने धान को बेचने के लिए किसी के अनुमति का इंतजार नहीं करेंगे। इस बार किसान अपने से ही धान बेचने की तिथि और समय का निर्धारण करेंगे। इस सुविधा की शुरुआत होने से अब जिले के किसानों को बेवजह पैक्सों में इंतजार करना नहीं पड़ेगा और वे परेशानियों से बचेंगे। इसके लिए किसान को ई-उपार्जन वेबसाइट में जाकर फार्मर एप्प को डाउनलोड करेंगे। जिसके बाद किसान अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालेंगे। उसके बाद उस नंबर में एक ओटीपी आएगा जिसे वो उस ओटीपी को सबमिट करेंगे। जिसके बाद वे स्लॉट बुकिंग ऑप्सन चुनेंगे और उसमें तारीख का चयन कर के अपना स्लॉट बुक कर सकेंगे। ये एप्प शनिवार से सक्रिय होगा।