सप्त शक्ति संगम कार्यशाला में दी गई अहम जानकारी
- रांची विभाग अंतर्गत 26 विद्यालयों से 250 शिक्षिकाएं हुई शामिल झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय सप्तशक्ति संगम कार्यशाला का आयोजन का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सप्तशक्ति संगम की क्षेत्रीय संयोजिका डॉ पूजा, डॉ उर्मिला सिंह, रांची विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडे, कार्यक्रम प्रमुख पद्मावती सिंह, अनिता कुमारी ने सामूहिक रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूरे रांची विभाग के 26 विद्यालयों से लगभग 250 शिक्षिकाओं की सहभागिता रही। मौके पर बहनों ने हम ही मातृशक्ति है का मधुर गीत प्रस्तुत किया। प्रस्तावना सह विषय प्रवेश करते हुए विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय ने कहा की माता परिवार की आधारशीला है।
आज के बदलते परिवेश में महिलाओं को परिवार, समाज एवं देश कल्याण के कार्यों की प्रेरणा देना आवश्यक है। उन्होंने सप्तशक्ति संगम के गठन के विषय में स्पष्ट जानकारी दी। कहा कि भारतीय महिला के अंदर कई अंतर्निहित गुण विद्यमान है, उन्ही गुणों को जागृत करना ही सप्तशक्ति संगम का उद्देश्य है। कहा की संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित की जा रही है। क्षेत्रीय संयोजिका डॉ पूजा ने कहा कि यह संगम महिलाओं का, महिलाओं के लिए और महिलाओं के द्वारा आयोजित कार्यशाला है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नारी अपने आप में संपूर्ण है। हमें माताओं को अपनी शक्ति का आभास करना है ताकि हमारा समाज सुसंस्कृत होकर आगे बढ़े। कुटुंब व्यवस्था एवं पर्यावरण के प्रति मातृ शक्ति की भारतीय दृष्टि विकसित करना हमारा उद्देश्य होगा। मौके पर डॉ उर्मिला सिंह ने कहा की बच्चों के लिए माता ही प्रथम शिक्षिका है। आने वाले समय में समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। परिवार में एक महिला माँ, बेटी, बहन, पत्नी कई रूपों में देखने को मिलती हैं। मौके पर प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम किया गया। जिसमें पर्यावरण , नारी शक्ति एवं स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रश्न किए गए और संतोषजनक उत्तर देने वाले को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। पद्मावती सिंह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं को अपने अंदर निहित सातो शक्तियों को पहचानने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विद्यालय के प्राचार्य श्रीप्रवीण सहित विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्राचार्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




