Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsEmployment Fair Organized Under PM Skill Development and CM Sarathi Scheme in Patratoo
पंचायत सचिवालय कटिया में लगा रोजगार मेला

पंचायत सचिवालय कटिया में लगा रोजगार मेला

संक्षेप:

पंचायत सचिवालय कटिया में लगा रोजगार मेला पंचायत सचिवालय कटिया में लगा रोजगार मेला पंचायत सचिवालय कटिया में लगा रोजगार मेला

Aug 04, 2025 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

पतरातू, निज प्रतिनिधि। पंचायत कटिया बस्ती पंचायत सचिवालय में रविवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की ओर से रोजगार मेला का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुखिया नंदकिशोर महतो और संचालन किरण कुमारी ने किया। रोजगार मेला में पंचायत के युवक और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था की ओर से मुखिया किशोर कुमार महतो को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि इस तरह के पंचायत में रोजगार मेला लगाने से गरीब युवा और बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार पाने में आसान होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि संस्था के माध्यम से सभी बेरोजगार युवक युवक्तियों को तीन से चार महीना का ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ा जाता है। जो सराहनीय है। विनायक फंडामेंटल रिसर्च और एजुकेशन सोसाइटी के ट्रेनर राहुल किशोर ने कहा कि रोजगार पाने के लिए युवक और युवतियों को तीन से चार महीना का आवासीय प्रशिक्षण लेना पड़ता है। जिसकी उम्र 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के अंतर्गत नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ 100 परसेंट रोजगार का गारंटी भी दिया जाता है। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अंग्रेजी बोलना सीखाना, कंप्यूटर एवं स्मार्ट क्लास करना, शारीरिक और मानसिक विकास कार्यशाला, मल्टी स्किल टेक्नीशियन, मेगा असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन और महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई एवं बुनाई आदि कराया जाता है। इसके साथ ही पोषक युक्त भोजन, प्राथमिक चिकित्सा और डॉक्टर की सुविधा भी दिया जाता है। कार्यक्रम में पंचायत समिति अनीता जैन, काउंसलर मनीता कुमारी आदि दर्जनों लोग शामिल थे।