Ramgarh News: विहिप-बजरंग दल की बैठक में धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: आगामी नवरात्रि और गरबा कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को रामगढ़ स्थित होटल ला मैरिटल में आयोजित की गई

Ramgarh News: विहिप-बजरंग दल की बैठक में धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आगामी नवरात्रि और गरबा कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को रामगढ़ स्थित होटल ला मैरिटल में आयोजित की गई। बैठक में विहिप प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका कीर्ति गौरव और विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गरबा आयोजनों में प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा ने आयोजकों से प्रवेश से पहले वैध फोटो पहचान पत्र अथवा अधिकृत प्रवेश पास की जांच कराने की मांग की।

संगठन की ओर से गरबा कार्यक्रमों में केवल हिंदू प्रतिभागियों को प्रवेश देने की मांग भी रखी गई। साथ ही नवरात्रि के धार्मिक महत्व को देखते हुए प्रतिभागियों से तिलक लगाकर गरबा में शामिल होने की अपील की गई।बजरंग दल के जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर ने गरबा कार्यक्रमों में कार्यरत कलाकारों, फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों, लाइट-साउंड ऑपरेटरों, खानपान कर्मियों, पार्किंग कर्मचारियों और बाउंसरों का सत्यापन कराने की मांग की। दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका कीर्ति गौरव ने कहा कि नवरात्रि आस्था और भक्ति का पर्व है, इसलिए आयोजनों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले में दुर्गा वाहिनी की ओर से पथ संचलन निकालने का निर्णय लिया गया। मौके पर मौके पर विहिप जिला सह मंत्री भागीरथ पोद्दार, सह मंत्री अमित कुमार, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, विनय शर्मा,अनिकेत कुमार, आशीष शर्मा, सनी महतो, डब्ल्यू साहू, रॉकी नायक, सनोज कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: विहिप-बजरंग दल की बैठक में धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर