फिर गोला जंगल पहुंचा हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला वन क्षेत्र के ब्रह्मणसगातु के समीपवर्ती जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंचने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। झ

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के ब्रह्मणसगातु के समीपवर्ती जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंचने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। झुंड में सात हाथी बताए जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को जंगली हाथियों ने बंदा, मुरपा व सुतरी गांव में उत्पात मचाते हुए तीन लोगों को कुचल कर मौत की नींद सुला दिया था। हालांकि खुनी हाथियों के झुंड को वन विभाग पश्चिम बंगाल क्षेत्र में खदेड़ने का दावा कर रही है। लेकिन गोला क्षेत्र इन दिनों हाथियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ गई है। हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर बस्तियों की ओर बढ़ा, तो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इधर सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लाउडस्पिकर के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में भोजन की कमी और मानव गतिविधियों के बढ़ने से हाथी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय घरों से बाहर न निकलें और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


