बीडीओ ने किया सेक्टर और पुलिस पदाधिकारियों साथ बैठक
गिद्दी के डाड़ी प्रखंड सभागार में बीडीओ कमलकांत वर्मा ने विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं को सुविधाएं...

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड सभागार में बीडीओ कमलकांत वर्मा ने शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बिजली पदाधिकारी साथ बैठक किया। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ कमलकांत वर्मा ने उपस्थित सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बिजली अधिकारी कर्मचारी को चुनाव आयोग के जारी किए दिशा निर्देशों की जानकारी दिया। साथ ही सेक्टर अंतर्गत पड़ने वाले सभी मतदान कर्मियों और मतदाताओं को दिए जाने वाले मुलभूत सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण कर संयुक्त प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित बिजली विभाग कर्मियों को भी संबंधित समस्या के समाधान के दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में जीपीएस अजीत तिवारी, प्रखंड के बीएलओ पर्यवेक्षक, गिद्दी थाना, मांडू थाना, कुजू थाना के अधिकारी सहित कोलियरी परियोजना, झारखंड विद्युत बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


