रामगढ़ मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में, 16 जून को होगा मतदान
रामगढ़ में श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। नाम वापसी के बाद 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान 16 जून को सुबह 10 बजे होगा। चुनाव समिति का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है। समाज में उत्साह का माहौल है।

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के सत्र 2026-28 की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर जमा किए थे। हालांकि, नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान दीपक कुमार अग्रवाल और प्रकाश पटवारी ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब 17 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं। अंतिम उम्मीदवारों में विनोद कुमार (पंकज), उपकार कुमार अग्रवाल, गोकुल शर्मा, नंदलाल अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, महावीर प्रसाद खंडेलवाल, संदीप कुमार अग्रवाल उर्फ बबलू, विकास साह, रोहित कुमार पंसारी, सुनील गोयल, जगदीश प्रसाद गोयल, नरेश कुमार अग्रवाल, मनोज मित्तल, अरविंद गोयल, बिमल बुधिया और मुरारीलाल अग्रवाल शामिल हैं।चुनाव
समिति के सदस्य गोविंद मेवाड़, श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, रमेश बौंदिया, किशोर जाजू और उमेश राजगड़िया ने बताया कि आगामी 16 जून को धर्मशाला परिसर में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे संस्था और समाज का सतत विकास सुनिश्चित हो सके। वर्तमान में सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और समाज के सदस्यों से समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


