ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

मांडू।निज प्रतिनिधि मांडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।मांडू क्षेत्र क

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया

मांडू।निज प्रतिनिधि

मांडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।मांडू क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह नमाज अदा की। इस दौरान देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

समुदाय के नेता की अपील

इस मौके पर जामा मस्जिद मांडू चट्टी के सदर मो मोबिन ने आपसी प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मांडू में हमेशा से भाईचारे की परंपरा रही है और यहां सभी लोग शांति के साथ पर्व मनाते हैं।जामा मस्जिद के इमाम हदीसूल क़ादरी ने भी ईद के मौके पर शांति और मोहब्बत का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि सभी लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए तथा अपनी खुशियों में अन्य समुदाय के लोगों को भी शामिल करना चाहिए।

प्रशासन की तैयारी

बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर कड़ी निगरानी रखी गई थी ।इस दौरान मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार पुलिस टीम के साथ लगातार गश्त करते रहे।इस अवसर पर मांडू चट्टी मुखिया अनिता देवी,विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भुइया,हाजी अत्ताउलाह अंसारी, हाजी यासीन खान,राजीव आलम अमरेंद्र गुप्ता,निशिकांत गुप्ता ,कृष्ण साव,नवरत्न कुमार,नईम इराक़ी,जैनुल कुरैशी,मुमताज कुरैशी,मो मिस्टर,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो मांडू 02:बकरीद की नमाज अदा करते लोग

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईद-उल-अजहा कब मनाई गई?
ईद-उल-अजहा शुक्रवार को मनाई गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।