अल्लाह को पसंद है कुर्बानी

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रजरप्पा। निज प्रतिनिधि इबादत का त्योहार बकरीद गुरुवार को अपने अकीदत से मनाया गया। इस दौरान चितरपुर के ईदगाह मैदान समेत रजरप्पा प्रोजेक्ट, मारंगमरचा,

अल्लाह को पसंद है कुर्बानी

रजरप्पा। निज प्रतिनिधि

बकरीद का त्योहार

इबादत का त्योहार बकरीद गुरुवार को अपने अकीदत से मनाया गया। इस दौरान चितरपुर के ईदगाह मैदान समेत रजरप्पा प्रोजेक्ट, मारंगमरचा, बड़कीपोना, लारी आदि जगहों में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान नमाज के बाद लोगों ने बकरीद की बधाई दी और गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन किया। इधर चितरपुर स्थित ईदगाह मैदान में मौलाना मुफ़्ती सल्लाउद्दीन ने बकरीद का नमाज अता करवाया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुर्बानी का त्यौहार के रूप में बकरीद मानते हैं। क्योंकि अल्लाह को कुर्बानी पसंद है। इसलिए हम सब कुर्बानी देकर अल्लाह की इबादत करते हैं। उन्होंने कहा कि अल्लाह हमें नेक बनने की सलाह देता है। हमारे कर्मों से किसी को कोई दुख नहीं पहुंचे इस बात का हमेशा ख्याल रखा जाना चाहिए। हमें इस्लाम के रास्तों में ही चलकर जन्नत मिल सकता है।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

.. पूरी रात मुस्तैद रही पुलिस

किसी भी अप्रिय घटना को निपटने को लेकर गजरप्पा पुलिस पूरी रात मुस्तैद रही। चितरपुर के सड़कों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस के सायरन लगे वाहन गुजरते देखें गए। विभिन्न ईदगाह मैदाने में पुलिस के जवान व अधिकारी मुस्तैद रहे। सुरक्षा की कमान रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार खुद संभाले हुए थे। इनके साथ रंजीत कुमार महतो, रोहित राज, अशोक कुमार, निरंजन कुमार समेत कई अधिकारी सुरक्षा में लगे हुए थे।

सामान्य प्रश्न

बकरीद कब मनाया गया?
बकरीद गुरुवार को अपने अकीदत से मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।