रेलवे में मान्यता के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की जीत के बाद निकाली गई विजय जुलूस
पतरातू रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया। यह चुनाव 11 साल बाद हुआ, जिसमें 6 यूनियनों ने भाग लिया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन...
पतरातू, निज प्रतिनिधि। रेलवे में मान्यता के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज की जीत के बाद यूनियन के कार्यकर्ता और रेल कर्मियों ने पतरातू रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार को विजय जुलूस निकाली। रेलवे में मान्यता का यह चुनाव 11 साल बाद संपन्न हुआ। जिसमें 6 यूनियन भाग लिया 4, 5 और 6 दिसंबर को जोन के सभी पांच डिवीजन में मतदान हुआ। मतगणना 12 तारीख को हुआ। जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईप्लाइज यूनियन, पूर्व मध्य रेल मान्यता ने चुनाव जीत लिया। इस यूनियन को चुनाव में सर्वाधिक 21263 वोट प्राप्त हुए। 20374 वोट लाकर दूसरे स्थान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस रहा। जबकि पिछले चुनाव के विजेता ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन तीसरे स्थान पर रहा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इप्लाइज यूनियन के जीत के साथ कर्मचारियों में काफी खुशी देखी गई। यूनियन की तरफ से सहायक महामंत्री संदीप पासवान, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सह रिटर्निंग अधिकारी (हाजीपुर) से यूनियन मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महासचिव मृत्युंजय कुमार ने कहा कि यह जीत आम यूनियन की अकर्मण्यता ही कर्मचारियों के इस परिवर्तन की देन है। हमारी प्राथमिकता पुरानी पेंशन बहाली है। रेलवे में निजीकरण रोक कर रिक्तियों पर स्थाई बहाली, बोनस सीलिंग में सुधार, वेतन भत्ता की कटौती पर रोक, कॉलोनी में सड़क क्वार्टर मरम्मत, नियमित बिजली पानी की आपूर्ति, सभी विभागों के कर्मियों के लिए एक रूप रोटेशनल ट्रांसफर पॉलिसी, सभी कार्य स्थलों पर मोटरसाइकिल स्टैंड, कॉलोनी में कर्मचारियों के बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क, कलबद्ध प्रोन्नति में सुधार हमारी पहली प्राथमिकता है। हम सभी पर मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए नीतिबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। कर्मचारियों के व्यक्तिगत समस्याओं क्वार्टर आवंटन जागरण स्थानांतरण मूल पद मूल कार्य के सिद्धांत पर कार्य, ऑफिस, बंगलो पर कार्य करने वाले रेल कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर कार्य करने के लिए भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।