ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़दुर्गा पूजा में खर्च होंगे 13 लाख रुपए

दुर्गा पूजा में खर्च होंगे 13 लाख रुपए

सयाल दुर्गापूजा समिति की बैठक दुर्गा मंडप में हुई। इसमें दुर्गापूजा और कालीपूजा में 13 लाख रुपए खर्च करने का खाका तैयार किया...

दुर्गा पूजा में खर्च होंगे 13 लाख रुपए
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

सयाल दुर्गापूजा समिति की बैठक दुर्गा मंडप में हुई। इसमें दुर्गापूजा और कालीपूजा में 13 लाख रुपए खर्च करने का खाका तैयार किया गया। बैठक में तय किया गया कि दुर्गा पूजा पंडाल और मूर्ति पर 7 लाख रुपए, रावण दहन और आतिशबाजी पर डेढ़ लाख रुपए, लाइट और साउंड पर डेढ़ लाख रुपए, दुर्गा पूजा और काली पूजा पर करीब 2 से 3 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव संजीव कुमार झा ने कहा कि सबों का सहयोग पूजा को सफलता पूर्वक सम्पन करने में अपेक्षित है। कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए युवा कमेटी का गठन किया जाएगा। मौके पर वीरेंद्र पासवान, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, मोती सिंह, जेपीएन सिन्हा, सदानंद सिंह, राजकुमार सिंह, दिलीप कुमार, रोहित कुमार, राकेश प्रसाद, धनंजय सिंह, चंद्रभान सिंह, विनोद सिंह, पिंटू सिंह, विपुल सिन्हा, कृष्णा साव, विजय यादव, मुरारी शर्मा, बटाई पासवान, पुटुस, ब्रजेश पासवान के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें