Ramgarh News: माया टुंगरी ट्रस्ट की बैठक में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: रामगढ में महामाया मंदिर माया टुंगरी ट्रस्ट की बैठक में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी की गई। बैठक में अध्यक्ष दामोदर महतो ने कहा कि पूजा को और बेहतर बनाने के लिए कई प्रबंध किए जाएंगे। पूजा समिति का विस्तार किया गया जिसमें नए सदस्यों का चयन किया गया।

Ramgarh News: माया टुंगरी ट्रस्ट की बैठक में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन

Ramgarh News: रामगढ., नगर प्रतिनिधि श्री श्री महामाया मंदिर माया टुंगरी ट्रस्ट, रामगढ़ की बैठक में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर महतो व संचालन ट्रस्ट के सचिव झलक देव महतो ने किया। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा मनाया जायगा। ट्रस्ट का संकल्प है कि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा, स्वच्छता तथा सांस्कृतिक माहौल उपलब्ध कराया जाए। बैठक में पूजा की तैयारी से जुड़ी अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें पंडाल निर्माण, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, भक्ति संगीत, प्रसाद वितरण,पार्किंग आदि की रूपरेखा पर विमर्श किए गए।

पूजा समिति का विस्तार

बैठक में सर्वसम्मति से महामाया मंदिर दुर्गा पूजा 2026 पूजा समिति का विस्तार किया गया। जिसमें

अध्यक्ष - अरविंद कुमार महतो

उपाध्यक्ष - विजय कुमार कुशवाहा

कोषाध्यक्ष - प्रवीण कुमार सोनू

सचिव - योगेंद्र कुमार

सह सचिव- सचिन करमाली का चयन हुआ।

बाकी कमेटी के अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक उत्सव के साथ-साथ समाज को जोड़ने वाला पर्व है। इस आयोजन से सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलता है और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। मौके पर ट्रस्ट के सदस्य हरविंदर सिंह (बबलु), महेश कुमार, चिंतामणि पटेल, बैजनाथ महतो, दिनेश महतो, संतोष कुमार निराला, सोमनाथ महतो, शीतल प्रसाद, महेश महतो, राजेंद्र पटेल, सेवापदो महतो आदि उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

✦दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी कब की गई?−
दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी रामगढ़ में महामाया मंदिर माया टुंगरी ट्रस्ट की बैठक में की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: माया टुंगरी ट्रस्ट की बैठक में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन