Ramgarh News: लिंटल ढलाई के बिना ही छत ढलाई के लिए जोड़ दी दीवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Ramgarh News: लिंटल ढलाई के बिना ही छत ढलाई के लिए जोड़ दी दीवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, होन्हे में 38 लाख 19 हजार की लागत से भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान का लैब निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें लिंटल ढलाई के बिना ही छत तक का दीवाल खड़ा कर दिया। जब शिक्षकों और ग्रामीणों की इस पर नजर पड़ी तो साइड इंचार्ज अजय कुमार से पूछताछ किया और बिना लिंटल ढलाई के दीवाल जोड़ाई पर आक्रोशित हो गए और काम बंद करवा दिया। यह निविदा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा निकाली गई। इस विषय में विशेषज्ञ ने बताया कि बिना लिंटल ढलाई के सीधे दीवार पर छत ढलाई करना तकनीकी रूप से सही नहीं है और यह मकान की मजबूती के लिए जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि लिंटल ढलाई के बिना छत का सारा वजन सीधे ईंट की दीवारों पर पड़ता है, जिससे दीवारों में बड़ी दरारें आ सकती है। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि 28 मीटर एरिया लैब भवन में लिंटल ढलाई के बिना ही छत ढलाई तक दीवाल जोड़ देना संवेदक की पूरा पूरी लापरवाही का नतीजा है और छात्र व शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। निर्माण पूरा होने के बाद लैब में छात्र और शिक्षक ही रहेंगे। इसलिए शिक्षक व ग्रामीणों ने संवेदक से लिंटल ढलाई के बाद ही छत के लिए दीवाल जोड़ने का अनुरोध किया।

लैब निर्माण में लिंटल ढलाई नहीं होने पर आपत्ति

-----एस्टीमेट में लिंटल ढलाई नहीं : जेई----

मजबूती के लिए लिंटल ढलाई का निर्देश

इस संबंध में विभाग के जेई ने बताया कि लैब निर्माण के एस्टिमेट में लिंटल ढलाई नहीं दिया है, परंतु ग्रामीणों व शिक्षकों की मांग और लैब भवन की मजबूती को देखते हुए संवेदक से लिंटल ढलाई कर जोड़ाई करने का निर्देश दिया गया है।

विवेक कुमार, जेई, झारखंड शिक्षा परियोजना।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦होन्हे के विद्यालय में लैब निर्माण पर कितना खर्च किया जा रहा है?−
लैब निर्माण 38 लाख 19 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: लिंटल ढलाई के बिना ही छत ढलाई के लिए जोड़ दी दीवाल, ग्रामीणों में आक्रोश