सनातन धर्म और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए धर्म का संरक्षण आवश्यक : डॉ संजीव कुमार
बिहार के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ संजीव कुमार ने झारखंड के रामगढ़ में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए धर्म...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि बिहार के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक डॉ संजीव कुमार सोमवार को झारखंड के रामगढ़ जिले के दौरे में आए। विश्व हिंदू परिषद की ओर से पूरे भारतवर्ष में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। रामगढ़ जिले में भी धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान जोरशोर से चल रहा है। विधायक डॉ संजीव कुमार ने विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्रांत के धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और निधि समर्पण के तहत सहयोग राशि प्रदान किया। परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि सनातन धर्म और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए धर्म का संरक्षण आवश्यक है। सनातन धर्म के सभी वर्गों के एकजुटता से सनातन समाज सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होगा। जातिवाद समाप्त होगा। धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान में समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इस अवसर पर जिला मंत्री छोटू वर्मा, प्रवेश शर्मा, संजीव सिंह, राजीव सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।