डीएवी गिद्दी छोड़ हिंदू प्लस टू हाई स्कूल हजारीबाग के प्राचार्य बने डॉ आरके सिंह
गिद्दी डीएवी के तत्कालीन प्रार्चाय डॉ रमेश कुमार सिंह हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय हजारीबाग के प्रधानाध्यापक के रूप में योगदान दिए...

गिद्दी, निज प्रतिनिधि।
गिद्दी डीएवी के तत्कालीन प्रार्चाय डॉ रमेश कुमार सिंह हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय हजारीबाग के प्रधानाध्यापक के रूप में योगदान दिए हैं। डॉ रमेश कुमार सिंह डीएवी संस्था छोड़ कर हिंदू प्लस टू हजारीबाग में प्रधानाध्यापक के पद पर सोमवार को योगदान दे दिए हैं। डॉ आरके सिंह वर्ष 2018 में गिद्दी डीएवी में प्राचार्य के पद पर योगदान दिए थे। उन्होंने बताया वर्ष 2006 में जेपीएससी के प्राचार्य पद के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम वर्ष 2008 में आया था। जिसमें वे सफल हुए थे। तब सरकार ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों को प्राचार्य पद में योगदान करवा दिया। पर गैर सरकारी स्कूल के शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की गई थी। जिसके बाद पास सभी गैर सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने कोर्ट में केस कर दिया था। वर्ष 2019 में 28 शिक्षकों के पक्ष में फैसला आया था। जिसके बाद सरकार के आदेश पर डॉ आरके सिंह ने हिंदू प्लस टू हजारीबाग में पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक के पद पर सोमवार को योगदान दिया है। डॉ आरके सिंह ने बताया कि उनकी प्रारंभिक पढ़ाई हिंदू स्कूल हजारीबाग में ही हुई है। उसी स्कूल का प्रधानाचार्य बन व गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। बहरहाल गिद्दी डीएवी के तत्कालीन प्रार्चाय डॉ रमेश कुमार सिंह हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय हजारीबाग के प्रधानाध्यापक के रूप में योगदान दिए जाने से गिद्दी डीएवी में प्राचार्य का पद खाली हो गया है।
