डॉ रल्लापा की जन्म दिवस धूमधाम से मनाई
कंडेर बस्ती स्थित बगीचा टोला में प्रजापति समाज ने गुरुवार को डॉ रल्लापा का जन्म दिवस मनाई गई। उपस्थित कुम्हार संघ के पदाधिकसरियों ने डॉ रल्लापा के...

बरकाकाना। निज प्रतिनिधि
कंडेर बस्ती स्थित बगीचा टोला में प्रजापति समाज ने गुरुवार को डॉ रल्लापा का जन्म दिवस मनाई गई। उपस्थित कुम्हार संघ के पदाधिकसरियों ने डॉ रल्लापा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर मुख्य रूप से कुम्हार संघ के जिला संयोजक संतोष पंडित उपस्थित थे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ रलाप्पा कुम्हार एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। सबों ने कहा कि आज उन्हें याद करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे समाज के एक वे मसीहा थे। उपस्थित लोगों से कहा कि हमारा समाज बहुत पिछड़ा हुआ है। इसलिए हमारे बच्चे को पढ़ाई लिखाई के साथ सामाजिक कुरीतियों से बचाने की जरूरत है। मौके पर सचिव मदन प्रजापति, महंगु प्रजापति, केशव प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।
