ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़डॉ देवशरण भगत ने शुरू किया आजसू का सदस्यता अभियान

डॉ देवशरण भगत ने शुरू किया आजसू का सदस्यता अभियान

रामगढ जिला आजसू पार्टी के कार्यालय में बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर गुरूवार को जिलास्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय...

डॉ देवशरण भगत ने शुरू किया आजसू का सदस्यता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 12 Feb 2021 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ। प्रतिनिधि

रामगढ जिला आजसू पार्टी के कार्यालय में बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर गुरूवार को जिलास्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रवक्ता सह रामगढ जिला प्रभारी डॉ देवशरण भगत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय साहू और संचालन मनोज़ कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम से पहले झारखण्ड के महान क्रांतिकारी बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा परमुख्य अतिथि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त करते हुए किया। डॉ देवशरण भगत ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी डिजिटल तरीके से कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी। किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता उसकी असल रीढ़ होते हैं और आजसू पार्टी का कार्यकर्ता ईमानदार और संघर्षशील है। उन्होंने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों को लोगों के बीच ले जाने के लिए उन्होंने जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। प्रखण्ड स्तरीय सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। मांडू प्रखण्ड से जिला सचिव मनोज़ कुमार महतो, चितरपुर प्रखण्ड का जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, पतरातू ब्रह्मदेव महतो, रामगढ युगेश बेदिया, रामगढ नगर दिलीप दांगी, गोला अमृतलाल मुंडा, दुलमी का लालचंद महतो को बनाया गया। बताया गया की प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत 14 फरवरी से की जाएगी। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर, केंद्रीय महसचिव महेश्वर साहू, केंद्रीय सचिव निरंजन मुंडा, जीप सदस्य गोपाल चौधरी, पवन शर्मा, कपिलदेव मुंडा, शोभा देवी, नरेश महतो, हरीरत्नम साहू, उत्तम पासवान, प्रदीप बेदिया, प्रमुख जलेश्वर महतो, चन्द्रमणि देवी, प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू करमाली, कुलदीप साव, दिवाकर नायक, बलराम महतो, ब्रजेश सिंह, धर्मेंद्र साव भोपाली, राजेश महतो, संतोष महतो, नित्यानन्द महतो, वीरेंद्र महतो, बैजनाथ बेदिया, नीरज मंडल सहित महिला मोर्चा और आनुषंगिक इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें