ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गढ़वा में पुल से नीचे गिरा बेकाबू टेम्पो, सात घायल

गढ़वा में पुल से नीचे गिरा बेकाबू टेम्पो, सात घायल

एनएच 343 पर गढ़वा-अंबिकापुर सड़क पर थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव के पास सवारी लेकर जा रहा अनियंत्रित टेम्पो पुल के नीचे गिर...

गढ़वा में पुल से नीचे गिरा बेकाबू टेम्पो, सात घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 23 May 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

रंका। प्रतिनिधि

एनएच 343 पर गढ़वा-अंबिकापुर सड़क पर थाना क्षेत्र के दौनादाग गांव के पास सवारी लेकर जा रहा अनियंत्रित टेम्पो पुल के नीचे गिर गया। घटना शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे घटी। घटना में टेम्पो पर सवार सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां सभी का इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेम्पो सवारी लेकर गढ़वा से रंका आ रहा था। आने के क्रम में ही टेम्पो की गति तेज होने की वजह से अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। उससे सभी यात्री घायल हो गए।

घायलों में चिनिया थाना क्षेत्र के सिगसिगा गांव निवासी अनिल यादव, उनकी पत्नी सुनिता देवी, पुत्र विशाल यादव, पुत्री सिमरन कुमारी व साक्षी कुमारी के अलाव थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी हरिशंकर ठाकुर और उनका बहनोई संजय ठाकुर शामिल है। घायल अनिल ने बताया कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गढ़वा से टेंपो रंका आ रहे थे। यहां से उन्हें अन्य वाहन से चिनिया थाना क्षेत्र स्थित अपना गांव जाना था। बताया जाता है कि पुल पर गार्डवाल नहीं है। उक्त कारण पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं क्षतिग्रस्त टेम्पो को जब्त कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें