ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़डॉन बॉल और खो-खो खिलाड़ी दिल्ली और महाराष्ट्र रवाना

डॉन बॉल और खो-खो खिलाड़ी दिल्ली और महाराष्ट्र रवाना

नेशनल डॉन बॉल और खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए झारखंड के खिलाड़ी रविवार को महाराष्ट्र और दिल्ली रवाना हुए। खो-खो में तीन और डॉन बॉल में दस लड़कियां अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।...

डॉन बॉल और खो-खो खिलाड़ी दिल्ली और महाराष्ट्र रवाना
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 24 Dec 2017 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल डॉन बॉल और खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए झारखंड के खिलाड़ी रविवार को महाराष्ट्र और दिल्ली रवाना हुए। खो-खो में तीन और डॉन बॉल में दस लड़कियां अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। महाराष्ट्र में 27-29 दिसंबर तक राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जबकि 26-28 दिसंबर तक दिल्ली में डॉन बॉल प्रतियोगिता होगी। सभी खिलाड़ियों को रामगढ़ औलंपिक संघ और झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सीडी सिंह ने रवाना किया। खिलाड़ियों के साथ मो कमरूउ्दीन और पीसी राम बतौर कोच गए है। खो-खो खिलाड़ी में सिल्पा करमाली, खुशबू कुमारी, श्रेया महिमा होरो, डॉन बॉल में चांदनी कुजूर, नेहा खलखो, मनीषा हेम्ब्रोम, सुनैना कुमारी, रेश्मा कुजूर, खुशबू कुजूर, निराषो कुमारी, अनिता टोप्पो, शिवानी टोप्पो प्रमुख है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें