ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़आरा उत्तरी पंचायत के 21 परिवारों को दीपावली तोहफा

आरा उत्तरी पंचायत के 21 परिवारों को दीपावली तोहफा

मांडू प्रखंड के आरा उतरी पंचायत के 21 गरीब परिवारों को दीपावली के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नये आवासों में गृह प्रवेश कराया जाएगा। उक्त जानकारी शनिवार को मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता...

आरा उत्तरी पंचायत के 21 परिवारों को दीपावली तोहफा
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 07 Oct 2017 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मांडू प्रखंड के आरा उतरी पंचायत के 21 गरीब परिवारों को दीपावली के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नये आवासों में गृह प्रवेश कराया जाएगा। उक्त जानकारी शनिवार को मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि आरा उत्तरी पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले आवासों को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य हासिल करते हुए प्रखंड का पहला पंचायत बना है।उन्होंने कहा कि पंचायत में कुल 21 आवासों का निर्माण तेजी से हो रहा है जो दीपावली के पूर्व हर हाल में बनकर तैयार हो जाएगा।उन्होंने इसके लिए पंचायत मुखिया करमचंद मांझी के अहम योगदान की काफी सराहना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें