
बरलंगा में रंगोली व दिया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन
संक्षेप: डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा में शनिवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली और दिया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से दसवीं तक के दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर ग्रुप में कल्याणी...
गोला, निज प्रतिनिधि। डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा में शनिवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली व दिया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से दसवीं तक के दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप की कल्याणी कुमारी, निशा व खुशबू ने आकर्षक रंगोली बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर ग्रुप में कक्षा नौ व दसवीं की खुशी कुमारी, श्रेया, मधुमिता, ईशा ने प्रथम स्थान प्रापत किया। दिया सजावट प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में अनुष्का व प्रिया प्रथम, रिया व भारती द्वितीय और रूही कुमारी ने तृतीय स्थान में रही। सीनियर ग्रुप से आशा कुमारी, अलीशा रानी व अंशुप्रिया को प्रथम स्थान मिला।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया। स्कूल के निदेशक सुरेंद्र नाथ महतो ने बच्चों को दीपोत्सव की जानकारी देते हुए उन्हें प्रदूषण मुक्त स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को मानसिक तनाव से बचाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस तरह के आयोजन से बच्चों में छुपी प्रतिभाओं में निखार आती है। मौके पर प्रधानाध्यापक संजीव महतो, दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, आशीष सिंह, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, अष्टमी कुमारी, शीला कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, डोली कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, पिंकी कुमारी, केदार महतो, विधाधर् महतो, श्रीधर महतो, रमेश महतो, विश्वनाथ महतो, तुलसी महतो, गिरीश प्रसाद साहू, केबी सहाय आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




