Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsDistrict Youth Festival 2025-26 Preparations in Ramgarh
19 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन

19 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन

संक्षेप:

- प्रतिभागियों के बीच जिलास्तर पर होंगी कई प्रतियोगिता झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Dec 11, 2025 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के सफल बनाने पर चर्चा किया गया। आगामी 19 दिसंबर को महार्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, (कोठार) रामगढ़ में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के बीच वाले प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दिसंबर संध्या 5 बजे तक निर्धारित है। प्रतिभागी ऑनलाइन गूगल लिंक खेल विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। इसके अलावा प्रतियोगिता एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही रामगढ़ के मो॰ 8709816456, महेश प्रसाद मो॰ 9801121528, नितेश कुमार मोदी मो॰ 9135973356 नेहरू युवा केन्द्र, रामगढ़ से संपर्क किया जा सकता है। मौके पर रूद्र शेखर, प्रभारी जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, रामगढ़ राहुल सिंह, डा अशोक राम एनएसएस, नितेश कुमार मोदी एवं महेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।