Ramgarh News: नशे के खिलाफ रामगढ़ में चलेगा सघन जांच अभियान, स्कूलों में भी होंगे जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। शनिवार क

Ramgarh News: नशे के खिलाफ रामगढ़ में चलेगा सघन जांच अभियान, स्कूलों में भी होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि।

जिले को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और एसपी मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक हुई। इसमें जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

बैठक में उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूलों की 100 मीटर परिधि में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाने और दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने दवा दुकानों में योजनाबद्ध तरीके से सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। ऐसी दवाओं की बिक्री और स्टॉक पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया, जिनका दुरुपयोग नशे के लिए किया जा सकता है। संबंधित दवाओं की बिक्री, स्टॉक आदि से जुड़ी रिपोर्ट नियमित रूप से जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।

सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी जांच अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा गया। सार्वजनिक स्थलों पर रात के समय युवाओं व असामाजिक तत्वों द्वारा नशे के सेवन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने, रोस्टर तैयार करने और उसके आधार पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभागों के बीच समन्वय और निरंतर निगरानी जरूरी है।

फोटो रामगढ़ :21 एनकॉर्ड की बैठक करते उपायुक्त ऋतुराज

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिले में नशामुक्त बनाने का निर्णय कब लिया गया?
जिले को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय शनिवार को लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: नशे के खिलाफ रामगढ़ में चलेगा सघन जांच अभियान, स्कूलों में भी होंगे जागरूकता कार्यक्रम