ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गोला के कई गांवों में धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण

गोला के कई गांवों में धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण

गोला प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों बुधवार को राशन कार्ड धारकों के बीच धोती-साड़ी और लुंगी का वितरण किया...

गोला के कई गांवों में धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 25 Aug 2022 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला, निज प्रतिनिधि।

गोला प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों बुधवार को राशन कार्ड धारकों के बीच धोती-साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया। बरियातू पंचायत के कमता गांव स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकान में जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो व आजसू नेता अशोक महतो ने लाभुकों के बीच साड़ी, धोती और लुंगी का वितरण किया। सोसोकलां गांव में मुखिया नीताद देवी व पूर्व मुखिया बजरंग महथा और चोकाद गांव में मुखिया रुपा देवी व पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन महतो ने 10 रुपये में मिलने वाले साड़ी, लुंगी या धोती का वितरण किया। जिप सदस्य ने कहा कि सरकार गरीबों को 10 रुपये में धोती साड़ी और लुंगी उपलब्ध करवा कर बहुत ही अच्छा काम कर रही है। मौके पर कुसुम देवी, शांति देवी आशा देवी, सरिता देवी, विष्णु महतो, राहुल करमाली, रेशमी देवी, सावित्री देवी, दुखनी देवी, बबीता देवी, विजय महतो, फेंकने देवी, विपिन करमाली, जगदीश करमाली, रुकमणी देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें