सीए स्कूल की शिकायत पर पुलिस ने रोका काम
भुरकुंडा में कैथोलिक आश्रम स्कूल के निकट परती भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने के प्रयास की शिकायत स्कूल प्रबंधन ने की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई का काम रुकवाया। यह भूमि स्कूल के नाम पर निबंधित है और स्वामित्व का मामला न्यायालय में लंबित है।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कैथोलिक आश्रम स्कूल की चाहरदीवारी से सटे परती भूमि पर 27 फरवरी को कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने के उद्देश्य से साफ-सफाई कराए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए भुरकुंडा पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई का कार्य रुकवा दिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार संबंधित भूमि खाता नंबर 44, प्लॉट नंबर 5, रकबा 11 एकड़ 25 डिसमिल, स्कूल के नाम से निबंधित है। उक्त जमीन पर स्वामित्व को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। इसी कारण प्रबंधन की ओर से जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है।
प्रबंधन का आरोप है कि 27 फरवरी को भदानीनगर 80 यूनिट निवासी आकाश कुमार राम लगभग 50 लोगों को एकत्रित कर उक्त परती जमीन पर जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर कार्य को रुकवा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



