आंदोलन:- - - कोयले की गुणवत्ता को लेकर विस्थापितों ने बंद कराया काम

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

सयाल परियोजना के विस्थापितों ने खराब कोयले की गुणवत्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया और काम ठप करा दिया। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उच्च प्रबंधन से जांच की मांग की। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि लोडिंग के लिए अच्छी गुणवत्ता का कोयला मिलेगा। विस्थापितों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या हल नहीं हुई, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

आंदोलन:- - - कोयले की गुणवत्ता को लेकर विस्थापितों ने बंद कराया काम

उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल परियोजना के विस्थापितों ने सेल में खराब कोयले की गुणवत्ता को लेकर परियोजना का काम ठप करा दिया। मंगलवार की सुबह विस्थापितों ने काम बंद कराते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। विस्थापित और लिफ्टरों का आरोप है कि खराब गुणवत्ता का कोयला देकर प्रबंधन की ओर से डिस्पैच ऑफिसर कोयला उठाव को लेकर गैर वाजिब दबाव बना रहे हैं। जिससे अजीज होकर विस्थापितों ने आंदोलन का निर्णय लिया। उच्च प्रबंधन से सबों ने जांच की मांग उठाई। विस्थापितों ने कहा कि स्टॉक की प्रबधन जांच करा लें। जिससे पता चल जायेगा कि कितना प्रतिशत कोयला है।

इस आंदोलन के बाद प्रबंधन के अधिकारी सक्रिय हुए और आंदोलनकारियों से वार्ता हुई। जिसमें विस्थापितों को आश्वासन दिया गया कि लोडिंग के लिए अच्छी गुणवत्ता का कोयला दिया जाएगा। विस्थापितों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। आंदोलन के दौरान विस्थापितों ने चेतावनी दिया कि यदि अच्छी गुणवत्ता का कोयला नहीं मिला तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। मौके पर पिंकू प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, सूरज, नितेश, चतुर्भुज प्रसाद, केदार, किशन प्रसाद के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।