गणपति पूजा पर केदला में भक्ति जागरण का आयोजन

गणपति पूजा पर केदला में भक्ति जागरण का आयोजन

संक्षेप:

गणपति पूजा के अवसर पर केदला नगर में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मां शेरावाली जागरण मंडली के कलाकारों ने मनमोहक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर...

Aug 29, 2025 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

केदला, निज प्रतिनिधि। गणपति पूजा के अवसर पर केदला नगर में गुरुवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन पूजा कमेटी की ओर से किया गया। मां शेरावाली जागरण मंडली के कलाकारों ने मनमोहक जागरण प्रस्तुत किया। जागरण का उदघाटन पूजारी सुधिर पांडेय ने मुख्य अतिथि जेएलकेएम मांडू विधानसभा प्रभारी बिहारी महतो, सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, मुखिया प्रतिनिधि मंतोष सिंह और समिति के सदस्यों से संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करा कर किया। मौके पर बिहारी महतो ने कहा कि भगवान की नियमित पूजा, अराधना व उनका ध्यान करने से घर में सुख, शांति और समृद्धी बनी रहती है। जागरण का शुभारंभ ग्रुप के कौशल अलबेला ने भगवान गणेश की वंदना मेरे घर में पधारों गजानन जी से की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद गायिका बॉबी श्री और अन्य गायकों ने मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, निमिया के डाली मईया, भक्त के वश में है भगवान, हे दुख भंजन मारुती नंदन, मेरे मन में बसे हैं राम, लेके पूजा की थाली सहित दर्जनो हिन्दी, नागपुरी, भोजपुरी, छतीसगढ़ी भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को रात भर झुमने पर मजबूर कर दिया। वहीं रविंद्र कुमार ग्रुप कर्मा ने आकर्षक झांकि प्रस्तुत कर खुब वाह वाही बटोरी। इस दौरान ऑर्गेन पर प्रिंस कुमार, नाल पर संजय कुमार और पैड पर नितिश कुमार ने साथ दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिलोकि प्रसाद, संतोष साव, रविकांत चौधरी, संतोष कुमार, धनवा मेहता, जगदीश कुमार, गोरे लाल, कमल महतो, शत्रुधन प्रसाद, सुनिल पांडेय, शुक्ला मेहता, सौरभ सिंह, रमा मेहता, बेद राम, गौतम कुमार, पारस राम, श्यामलाल केवट, गणेश राम, बिनोद, सुखराम, लक्ष्मण सहित समस्त केदला नगरवासी का सराहनीय योगदान रहा।