श्रद्धालुओं ने किया मां काली की प्रतिमा का विसर्जन

Jan 21, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

बड़का चुंबा में मंगलवार को मां रक्षा काली की प्रतिमा का जलाशय में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला और पूरे गांव में भ्रमण करते हुए जलाशय पहुंचे। विसर्जन के दौरान पूजा समिति और ग्रामीणों ने देवी देवताओं का जयघोष करते हुए भक्ति में लीन होकर प्रतिमा का विसर्जन किया।

श्रद्धालुओं ने किया मां काली की प्रतिमा का विसर्जन

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़का चुंबा में मंगलवार को देर शाम में मां रक्षा काली की प्रतिमा का नम आंखों से श्रद्धालुओं ने स्थानीय जलाशय में विसर्जन किया। मां रक्षा काली मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ जुलूस के शक्ल में मां रक्षा काली प्रतिमा का शोभा यात्रा निकाला गया। जो पूरे गांव में भ्रमण कराते हुए जलाशय तक ले जाया गया। विसर्जन में शामिल पूजा समिति के लोग और ग्रामीण मां रक्षा काली के समेत अन्य देवी देवताओं का जयघोष करते हुए भक्ति में डूमते हुए जलाशय पहुंचकर प्रतिमा का विसर्जन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।