भुरकुंडा लोकल सेल चालू करने को लेकर अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडिया झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने भुरकुंडा लोकल सेल चालू करने के लिए पतरातू अंचल कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। डॉ आशीष कुमार ने कहा कि संगठन लगातार आंदोलन कर रहा है और अंचलाधिकारी से...

पतरातू, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा केंद्रीय कमेटी की ओर से मंगलवार को भुरकुंडा लोकल सेल चालू करने को लेकर पतरातू अंचल कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। मांग पत्र देने वालों में ऑल इंडिया झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार, केंद्रीय सदस्य रामचंद्र रविदास, किशोर नायक, राजेंद्र नायक, मधु बावड़ी, श्याम महतो, राहुल सिंह, केंद्रीय महासचिव नरेश नायक आदि शामिल थे।डॉ आशीष कुमार ने पत्रकारों को बताया के भुरकुंडा लोकल सेल चालू करने के लिए लगातार संगठन आंदोलन कर रही है। अंचलाधिकारी से मांग किया है कि इस पर संज्ञान लें और लोकल सेल को चालू कराने की कृपा करें।
संगठन भुरकुंडा में लोकल सेल को लेकर कई मोर्चा आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन आपसी सहमति नहीं बनने के कारण भुरकुंडा लोकल सेल चालू करने में प्रशासन की शक्ति से निपटना होगा। अंचल अधिकारी से मांग किया गया कि ऑल इंडिया झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा की कोयलांचल के बेरोजगार युवाओं को 50 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को 50 प्रतिशत लोकल सेल में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही हमारी मोर्चा की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। हमारी मोर्चा की अनदेखी की गई तो जोरदार आंदोलन करेंगे।अंचलाधिकारी से मांग किया है कि विधि व्यवस्था को देखते हुए लोकल सेल चालू कराया जाए और क्षेत्र में बेरोजगारी दूर की जाए। लोकल सेल चालू करने के सवाल को लेकर और सभी मोर्चे को बराबर बराबर की भागीदारी दी जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




